🐯
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
करौली में 20 दुकानें खाक, 4 अप्रैल तक कर्फ्यू, 45 जने जख्मी
करौली । राजस्थान के करौली शहर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को हिंदू संगठनों की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव हो गया। पथराव कर रहे लोगों ने छह से ज्यादा दुकानों में आग लगा दी, साथ ही दो बाइक को भी जला दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने 3 अप्रैल रात 12 बजे तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए। कले�टर ने कहा- स्क्क ने तनाव के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से माहौल बिगडऩे की आशंका जताई थी। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि नव नवसंत्सर के मौके पर हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही थी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुंची, कुछ बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पथराव में 4 पुलिसकर्मियों समेत 42 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया है। 30 उपद्रवियों को डिटेन किया गया है। पथराव की वजह से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने छह से ज्यादा दुकान और दो बाइक में आग लगा दी। आग से दुकानें पूरी तरह जल गईं। उपद्रव की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करना चाहा, लेकिन पुलिस की लचर व्यवस्था को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
🙏
CP MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...