खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
बालिकाओं को तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ा जाए - प्रो विमला
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर में महिला दिवस आयोजित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर बीकानेर में 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रुप में केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर श्रीमती विमला ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ बीकानेर श्रीमती कांता छाबा एवं महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग से श्रीमती कविता स्वामी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. संस्था प्रधान श्रीमती संगीता टाक, शाला इंचार्ज श्री जुगल किशोर एवं रिछपाल विश्नोई, संतोष कुमार, रोहिताश कांटिया, राजकमल चौधरी, टोडाराम, कमल नारायण आचार्य, सूरजमल परिहार आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया.
महिला दिवस के उपलक्ष पर प्रोफेसर विमला ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज को बालिकाओं को अधिक से अधिक अवसर देने होंगे. बालिकाओं को तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ा जाए. श्रीमती कांता छाबा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर बालिकाओं को खेलकूद एवं शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाकर उसी के अनुरूप मेहनत करनी चाहिए, ताकि लक्ष्य को प्राप्त कर सके. श्रीमती कविता स्वामी ने कहा कि आज देश में बालिकाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है शिक्षा,चिकित्सा, तकनीकी सभी क्षेत्रों में महिलाएं सशक्त प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृ-अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं.
इस अवसर पर शाला स्टाफ द्वारा प्रधानाचार्य संगीता टाक एवं सभी महिला शिक्षिकाओं सुनीता साध, अन्नपूर्णा वर्मा, संध्या खारङिया, उषा सारस्वत, शीला स्वामी को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.
C P MEDIA
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...