खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
नवाचार : विद्यार्थियों ने साहसी महिलाओंके चित्र बनाकर मातृशक्ति को सम्मानित किया
8 मार्च 2022, महिला दिवस
सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय,रानी बाजार, बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नवाचार के रूप में मनाया गया जिसमें शाला के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। शाला प्रधानाध्यपिका इन्द्रा बालेचा ने अपने निर्देशन में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने व उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों से श्यामपट्ट पर रानी लक्ष्मी बाई,सावित्रीबाई फूले, कल्पना चावला आदि साहसी महिलाओंके चित्र बनवाए तथा बच्चोंको उन साहसी महिलाओंके जीवन - दर्शन को समझाया। अपनी-अपनी मां,दादी,नानी,और शिक्षिका का उनके जीवनमें क्या महत्व है ,इसका अहसास करवानेके उद्देश्य से मैडम ने बच्चों को अपने अहसास को पेपर पर लिपिबद्ध करने को कहा तो नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी चन्द पंक्तियोंमें अपने जीवनमें माता ,दादी ,और शिक्षिका की भूमिका को अपने शब्दों में पिरोने का बेहतरीन प्रयास किया । मां के साथ भारत मां को भी याद करते हुए कक्षा 3.के दक्ष ने लिखा कि एक मां ने मुझे जन्म दिया और एक मुझे अपनी गोद में खिलाती है। मेरी शिक्षिका शिक्षा तथा आगे बढने का हौसला देती हैऔर दादी,नानी कहानियों के माध्यमसे हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैं।बच्चों ने अपनी भावनाओं को और विस्तार देते हुए लिखा कि मांके बिना बच्चे का जीवन निरर्थक है ,मां संसार की हर मुश्किलों से जूझकर अपने बच्चों पर आने वाले किसी भी संकट से बचा लेती है। वह एक ओर प्यार और ममता की मूरत है तो दूसरी ओर वह मां दुर्गातथा चण्डी का रूप भी धारण कर शक्ति का प्रदर्शन भी करती है।
इस महत्वपूर्ण दिवस पर पुष्पेंद्रऔर शुभम सैनी ,डिम्पल और चंचल,तालिब और रिजवाना ने महिलाओं के सम्मान के प्रति अपने भावों को अपनी चित्र कला के द्वारा उजागर किया ।
प्रधानाध्यपिका ने बताया कि सही मायनों में महिलाओं को समाजमें बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए घर और स्कूल में ऐसे छोटे-छोटे प्रयास करते रहने चाहिए ताकि बच्चों के मन में बचपन से ही महिलाओं के प्रति सद्भाव ,सम्मानऔर समानता का भाव प्रस्फुटित हो जाए।
अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस पर सभी महिलाओं को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
C P MEDIA
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...