खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
चंग सहित वाद्य यंत्रों का होगा पूजन
बीकानेर
शहर में होलाष्टक के दिनों में मंचित होने वाली रम्मतों के अभ्यास की विधिवत शुरूआत बसंत पंचमी से होती है। इस दिन रम्मत उस्तादों के नेतृत्व में कलाकार मां सरस्वती और वाद्य यंत्रों का पूजन करते है। कुछ रम्मतों के प्रारम्भिक अभ्यास बसंत पंचमी से शुरू हो जाते है।
चौथानी ओझा चौक में लटियाल कला केन्द्र, नत्थूसर गेट के अंदर फक्कड़दाता रम्मत संस्थान, बिस्सा चौक में आशापुरा नाट्य कला संस्थान,
श्री सरस्वती पूजन समिति सहित संगीत कला संस्थाओं द्वारा होली से पूर्व होने वाली रम्मतों के पूर्वाभ्यास के लिए वाद्य यंत्रों का पूजन किया जाएगा।
जस्सूसर गेट क्षेत्र में चंग पूजन कर, विधिवत रूप से धमाल गीत शुरु होंगे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...