खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻 युगपक्ष
छह दुकानदारों को भारी पड़ा नकली हेलमेट बेचना
अभी कार्यवाही जारी रहेगी
बीकानेर । शहर में कई
दुकानदार ऐसे है जो आमजन के
जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
दुकानदार अपनी दुकानों में नकली
हैलमेट बेच रहे है जिससे दुर्घटना के
समय हेलमेट से बचाव नहीं होता है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के
निर्देश पर पुलिस ने यातायात प्रभारी
प्रदीप सिंह व सदर कोटगेट पुलिस को
निर्देश दिये कि शहर में सड़कों पर व
दुकानों पर नकली हेलमेट बेचने वालों
के खिलाफ कार्यवाही करें। निर्देश के
बाद पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही
करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर
बिना गुणवत्ता व बिना आईएसआई मार्क
के नकली हेलमेट बेचने वालों पर 5
सदर व एक कोटगेट थाने में मामला
दर्ज किया है। इसके साथ ही यातायात
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि
वह सदैव गुणवत्ता युक्त
आईएसआई मार्का वाला हैलमेट ही
खरीदें। ऐसी कार्यवाही अब शहर में
निरंतर जारी रहेगी।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...