खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻 युगपक्ष हिस
रीट रद्द होगी या नहीं, सुनवाई 8 फरवरी को !
परीक्षा में धांधली को लेकर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की हाईकोर्ट में याचिक
जयपुर । विवादों में घिरी रीट-2021 को
लेकर 8 फरवरी को हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।
याचिकाकर्ता ने रीट पर रोक लगाने की मांग की है। उधर,
राजस्थान सरकार ने 32 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए
9 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। पेपर लीक में एसओजी
जांच, भर्ती प्रक्रिया और अदालत में सुनवाई के बीच
शिक्षक की नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवा परेशान
हैं। रीट के रद्द होने या फिर भर्ती लटकने की आशंका है।
दरअसल, रीट भर्ती प्रक्रिया को रद्दकर सीबीआई जांच
की मांग को लेकर याचिकाकर्ता भागचंद शर्मा राजस्थान
हाईकोर्ट की जयपुर बेंच पहुंचे हैं। अलग-अलग मांग को
लेकर इस सिलसिले में अब तक तीन याचिकाएं दायर
हो चुकी हैं। जस्टिस महेंद्र गोयल की खंडपीठ अब 8
फरवरी को इन सभी पर एक साथ सुनवाई करेगी।
भागचंद ने कहा कि एसओजी ने रीट पेपर लीक माना
है। इसके बाद सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के
अध्यक्ष डीपी जारौली समेत आला अधिकारियों को
बर्खास्त किया। ऐसे में भर्ती परीक्षा भी रद्द की जानी
चाहिए। साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच
होनी चाहिए। तभी प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को न्याय
मिल सकेगा।
दो याचिकाओं में मांग- भर्ती
प्रक्रिया पर लगे रोक
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने
बताया कि राज्य सरकार की जांच एजेंसी एसओजी खुद
मान चुकी है कि पेपर शिक्षा संकुल से चोरी हुआ था।
पेपर करोड़ों रुपए में बेचा गया था। ऐसे में भर्ती परीक्षा
को रद्द करना चाहिए और जांच पूरी होने तक नियुक्ति
प्रक्रिया पर भी रोक लगानी चाहिए।
क्योंकि अगर नियुक्ति
प्रक्रिया को नहीं रोका गया तो परीक्षा में अपात्रों को
नियुक्ति मिल जाएगी और योग्य अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...