खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
देखें वीडियो : बीकानेर में बूस्टर डोज टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह
बीकानेर
बीकानेर में सोमवार यानीकि 10 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान में नया अध्याय जुड़ गया है। यहाँ स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 प्लस आयु वर्ग के कोमोरबिडिटीज वाले लाभार्थियों को एहतियातन कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज देना शुरू कर दिया गया। यह डोज उन्हीं लाभार्थियों को दी जा रही है जिनके दूसरी डोज लगे कम से कम 9 माह या 39 सप्ताह या कहें 273 दिन हो चुके हैं। और गत 3 माह में उन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है। इस बूस्टर डोज के लिए सभी केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इसी कड़ी में आज से फोर्ट डिस्पेंसरी जुनागढ में भी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। यह है कार्य में लगे कार्मिक रामदयाल भाटी भरत कुमार तंवर नर्सिंग कर्मी आदि।
👉मोहन कड़ेला
टीकाकरण करते हुए
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...