खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
ऊर्जा मंत्री भाटी ने सुने अभाव-अभियोग
भीड़-भाड़ से बचें, कोरोना गाइड लाइन की हो पालना-भाटी
बीकानेर, 09 जनवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को सर्किट हाउस में आमजन के अभाव अभियोग सुने और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए ।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से कोलायत और बीकानेर शहर से बड़ी संख्या में लोग सर्किट हाउस में उनसे मिलने पहुंचे । इस दौरान आमजन ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आमजन को राज्य सरकार की ओर से तीन वर्षों में संचालित की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने तथा अन्य को योजनाओं की जानकारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन, गरीब, छात्र, महिला, किसान प्रत्येक वर्ग के हित के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फेल रहा है। हमें चाहिए कि भीड़-भाड़ से बचे और कोरोना के लिए जारी गाईड लाइन को स्वयं पालना करते हुए दूूसरों को इसकी पालना के लिए प्रेरित करे।
इस अवसर पर तहसीलदार कालूराम पडिहार, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता लाभ सिंह, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता नफीस खान, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-----
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...