खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
ओम करणी सांडवा ने जीता रामावत समाज कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब
जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब श्रीराम फाइटर जोधासर ने जीता
बीकानेर। वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मंडल की अाेर से रामावत समाज कबड्डी प्रतियोगिता-2022 का रविवार को समाज भवन में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। अध्यक्ष पंकज रामावत ने बताया कि रविवार को दोपहर में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें फाइनल मैच श्रीराम फाइटर जोधासर बनाम भोलेनाथ फाइटर के बीच खेला गया। जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल का खिताब श्रीराम फाइटर जोधासर की टीम ने जीता। खेलमंत्री द्वारकाप्रसाद रामावत ने बताया कि सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच किंग कोबरा नापासर बनाम श्रीराम फाइटर जोधासर के मध्य हुआ जिसमें किंग कोबरा नापासर ने मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच ओम करणी सांडवा बनाम झझू योद्धा के मध्य खेला गया जिसमें ओम करणी सांडवा ने मैच जीता। सचिव राजेश रामावत ने बताया कि सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल रात 9 बजे किंग कोबरा नापासर बनाम ओम करणी सांडवा के मध्य खेला गया जिसमें ओम करणी सांडवा की टीम ने फाइनल मैच जीत खिताब पर कब्जा किया। मुख्य संरक्षक घनश्याम रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका किशन बिश्नोई, हरिकृष्ण कस्वां, पवन सुथार ने अदा की। मैच के बाद जूनियर और सीनियर की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष सुरेश रामावत ने बताया कि सामाजिक प्रतियोगिता में संरक्षक महेंद्र साध, पूर्व खेलमंत्री कपिल रामावत, एडवोकेट वेदप्रकाश रामावत, दिनेश रामावत, विजय रामावत, पुखराज रामावत सहित समाजबंधु का भरपूर सहयोग मिला।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...