खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
विधायक सिद्धि कुमारी ने मुक्ता प्रसाद नगर के तीन पार्कों का किया लोकार्पण
बीकानेर 09.01.2022, विधायक निधि से मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर नं. 3 स्थित विवेकानन्द पार्क, माताजी मन्दिर पार्क एवं सेक्टर नं. 4 स्थित गणेश मन्दिर पार्क की चार दीवारी निर्माण, विस्तार एवं सौन्दर्यकरण कार्य विधायक निधि स्वीकृत राशि 14.00 लाख रूपये से करवाये गये थे। जिसका लोकार्पण विधायक सुश्री सिद्धि कुमार जी एवं वार्ड नं. 41 पार्षद मजीदन चौहान ने किया। इस शुभ अवसर पर वार्ड नं. 41 पार्षद मजीदन चौहान एवं मुक्ता प्रसाद व्यापार मण्डल अध्यक्ष फारूक चौहान के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने विधायक सुश्री सिद्धि कुमार जी का भव्य हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन एवं सम्मान किया गया।
मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर नं. 3 स्थित विवेकानन्द पार्क में सम्पन्न हुए सम्मान समारोह की अध्यक्षता वार्ड 41 की पार्षद मजीदन चौहान ने की। इस समारोह की मुख्य अतिथि विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी जी, विशिष्ठ अतिथि मुक्ता प्रसाद व्यापार मण्डल अध्यक्ष फारूक चौहान, कर्मचारी महासंघ पूर्व जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक, मुक्ता प्रसाद विकास समिति अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरोहित, मौहल्ला विकास समिति अध्यक्ष कासम अली पठान, विद्या भारती स्कूल के प्रधानाचार्य रतनवीर सिंह यादव, वार्ड नं. 40 पार्षद मांगीलाल बिश्नोई एवं वार्ड नं. 13 पार्षद प्रमोद सिंह शेखावत थे। समारोह का संचालन निर्भय शुक्ला ने किया एवं बच्चियों ने भी विधायक के तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस मौके पर वार्ड नं. 41 पार्षद मजीदन चौहान एवं व्यापार मण्डल अध्यक्ष फारूक चौहान ने विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी जी को ज्ञापन सौंप कर मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर नं. 3 व 4 के आस-पास के क्षेत्र की वंचित गलियों में सीवरेज पाईप लाईन डलवाने एवं सड़क बनवाने हेतु विधायक निधि स्वीकृत करने का आग्रह किया। जिसे मानते हुए विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी जी ने विधायक निधि स्वीकृति हेतु उचित एवं सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...