खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
राजस्थान : ध्यान दें इस वर्ष रिटायर होने वाले राज्य कर्मचारी : इस भुगतान के लिए 25 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन करें वरना...
वर्ष 2022-23 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कर्मचारी 25 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन करें,
जिससे बीमेदारों को 01 अप्रेल 2022 तक भुगतान की कार्यवाही की जा सके
जयपुर, 10 जनवरी। वर्ष 2022-23 के दौरान सेवानिवृत होने वाले राज्य कार्मिक जो जयपुर संभाग द्वित्तीय के अधीनस्थ जिला कार्यालयों, अलवर, सीकर, दौसा एवं झुंझुनू में पदस्थापित हैं वे समस्त राज्य कर्मचारी अपनी राज्य बीमा पालिसी के भुगतान हेतु दावा प्रपत्र ऑनलाईन 25 जनवरी 2022 तक ऑनलाईन पूर्ति कर रिकॉर्ड बुक, मूल बीमा पॉलिसी एवं पदस्थापन विवरण सिंहत संबंधित जिला कार्यालयों को भिजवाए जिससे इन पालिसियों की परिपक्वता तिथि 01 अपै्रल 2022 तक भुगतान की कार्यवाही की जा सके।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती संतोष अमिताभ ने बताया कि जयपुर संभाग (द्वितीय) के अधीनस्थ जिला कार्यालयों अलवर, सीकर, दौसा एवं झुन्झुनू में राज्य कर्मचारियों की 01 अपै्रल 2022 को कुल 3002 राज्य बीमा पॉलिसी परिपक्व होने जा रही है। विभाग इन राज्य बीमा पॉलिसियों का अप्रैल 2022 को भुगतान करने हेतु कृतसंकल्पित है। वर्ष 2022-23 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले समस्त राज्य कर्मचारी अपनी राज्य बीमा पॉलिसी के भुगतान हेतु दावा प्रपत्र ऑनलाईन प्रस्तुत करें तथा सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी संबंधित जिला कार्यालयों को दावा प्रपत्र ऑनलाईन पूर्ति कर प्रेषित करें।
श्रीमती अमिताभ ने बताया कि जो राज्य कर्मचारी 01 अपै्रल 2022 को परिपक्वता तिथि पर बीमा राशि का भुगतान नहीं लेना चाहते है उनके लिए दो विकल्प उपलब्ध है- ‘राज्य बीमा पॉलिसी को आगामी एक वर्ष के लिए विस्तारित करना’ या ‘राज्य बीमा पॉलिसी के परिपक्वता राशि का भुगतान 01 अपै्रल 2022 को जी.पी.एफ खाते में स्थानांतरित करना।’ इसलिए सभी संबंधित विभागों से यह अपेक्षा की गई है कि बीमेदारों की 01 अपै्रल 2022 को परिपक्व होने वाली राज्य बीमा पॉलिसियों के दावा प्रपत्र अथवा विकल्प पत्र 25 जनवरी 2022 तक ऑनलाईन पूर्ति कर रिकॉर्ड बुक, मूल बीमा पॉलिसी एवं पदस्थापन विवरण सहित संबंधित जिला कार्यालयों को भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि इन पॉलिसियों की परिपक्वता तिथि 01 अपै्रल 2022 तक भुगतान की कार्यवाही की जा सकें।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...