खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 2,020 गर्भवतियों की हुई एएनसी जांचें
बीकानेर, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिजिकल डिस्टेसिंग व अन्य कोविड प्रोटोकॉल के साथ एएनसी शिविर आयोजित किए गए। सोमवार को कुल 92 अस्पतालों पर आयोजित शिविरों में गर्भवतियों को खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी, वजन की जांच, ऊंचाई, पेट की जांच इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियांे की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी गई। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी और जिला अस्पताल सहित जिले भर की 92 अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा कुल 2,020 गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांचें की गई। एसडीएम जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी के अनुसार जिला अस्पताल में डॉ अनीता सिंह व डॉ राजश्री द्वारा 38 गर्भवतियों की एएनसी की गई 5 की एचआईवी जांच व 4 गर्भवतियों की सोनोग्राफी की गई। शहरी यूपीएचसी में 364, खण्ड बीकानेर में 213, श्रीडूंगरगढ़ में 244, नोखा में 443, कोलायत में 308, लूणकरणसर में 288 व खाजूवाला में 122 गर्भवतियों की जांचे हुई।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...