खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
मदन गोपाल मेघवाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
बीकानेर। बीकानेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल के ५८वें जन्मदिन पर मंगलवार को टीम मदन गोपाल मेघवाल द्वारा रक्तदान शिविर व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजक टीम मदन गोपाल मेघवाल के भीखाराम मेघवाल व सोनू ईणखिया ने बताया कि शहर से लेकर गावों तक के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर व कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। पार्षद प्रफ्फुल हाटीला व मनोज जनागल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में मानवतावादी सोच से प्रेरित होकर जल कल्याण की भावना से शिविर में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर समाप्त होने के बाद भी रक्तदान करने के लिये लगातार कार्यकर्ता पहुंचते रहे, जिनका पीबीएम अस्पताल में रक्तदान करवाया गया। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को टीम मदन गोपाल मेघवाल की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मदन गोपाल मेघवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा मानवता के लिए रक्तदान को नेक कार्य बताया। इस मौक पर नरेन्द्र देवड़ा, चुन्नीलाल, तोलाराम सियाग, सत्तू खां, आनन्द सिंह, सुभाष स्वामी, पार्षद वसीम, आशादेवी, राजकुमार किराडू, लवीन्द्र ङ्क्षसह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
C P MEDIA







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...