खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
डॉ गौरव बिस्सा की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
इंजीनियरिंग कॉलेज के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ गौरव बिस्सा द्वारा लिखित दो पुस्तकों “फैमिली मैनेजमेंट सूत्र” और “हौसला हो बुलंद” का विमोचन करणी नगर स्थित आरएन आरएसवी स्कूल हुआ.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वेटरनरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एके गहलोत ने कहा कि बुलंद हौसला, हर पल नया सीखने का जुनून और प्लानिंग के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ना ही सफलता का सूत्र है.
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि निधि स्वामी,
कार्यक्रम के अध्यक्ष, सुभाष स्वामी और
दोनों पुस्तकों के लेखक डॉ गौरव बिस्सा सहित शशि मोहन मूंदड़ा, आदित्य स्वामी, डॉ जयप्रकाश राजपुरोहित ने भी अपनी बात रखी।
डॉ संजू श्रीमाली और डॉ कृष्णा आचार्य ने डॉ गौरव बिस्सा का अभिनंदन किया.
इनका हुआ सम्मान:
सीए मयंक सिपानी, डॉ. अविनाश कल्ला
पार्थ मिश्रा और प्राचार्य बिंदु बिश्नोई को सम्मानित किया गया.
शहर की नामी विभूतियाँ हुई शामिल:
कार्यक्रम में पूर्व मेयर नारायण चोपडा, सुभाष मित्तल, अखिलेश प्रताप सिंह, सीमा जैन, डॉ द्रोपदी माथुर, सीए बीजी भैया, सीए वीरेंद्र, सीए सुधीश शर्मा, अविनाश जोशी, डॉ पीएस वोहरा, वास्तुकार आर के सुधार, बाबूलाल मोहता, डॉक्टर प्रीति कल्ला, डॉ अजय जोशी, डॉ राहुल हर्ष सहित शहर गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं.
कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया.
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...