खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
सैय्यद कमाल शाह पीर बाबा का उर्स प्रारम्भ-झंडे की रस्म अदा हुई
बीकानेर 19 दिसम्बर । सैय्यद कमाल शाह पीर बाबा का सालाना उर्स रविवार को मदार चौक मोहल्ला को चुनगरान में झंडे की रस्म के साथ शुरू हुआ ।
दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी अहमद हसन कादरी ने बताया कि पीर गुलाम अल्लाह बक्श चिश्ती की सरपरस्ती में झंडे की रस्म से उर्स का आगाज हुआ । उर्स मुबारक में अकील खान,मोहम्मद फैजान, अलीमोहम्मद चिश्ती ने दरगाह पर झंडा लगा कर रस्म को अदा किया । रविवार की रात को दरगाह पर ग़ुस्ल के बाद अकील फैजान की जानिब से युवा मिलाद पार्टी ने सलातो सलाम पेश की l
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...