खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर
*
✍🏻
प्रभारी मंत्री का शहर कांग्रेस ने किया स्वागत,
बीकानेर की उपस्थिति राजस्थान में सबसे अव्वल होगी - यशपाल
हजारों की संख्या में जाएंगे बीकानेर से आमजन
बीकानेर 5 दिसंबर-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ महँगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जयपुर में महारैली निकाली जाएगी। इसको लेकर आज बीकानेर जिला कांग्रेस के प्रमुख लोगो से वार्ता करने प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया बीकानेर पहुंचे ।उनके सहित प्रभारी महासचिव और विधायक राकेश पारीक और सँभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ का बीकानेर सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
महारैली को लेकर प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने केंद्र रैली के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश प्रमुख कांग्रेसजनों को दिए।
जिला प्रभारी विधायक राकेश पारीक ने संगठन से जुड़े मुद्दों को आलाकमान तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि इस बार भी रैली में पूरे प्रदेश में संख्या के दृष्टिकोण से बीकानेर अव्वल होगा।
C P MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...