खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
शहीदों की याद में हुई श्रदांजली सभा - सावधान संस्था
◆ आज स्थानीय रतन बिहारी पार्क में सावधान संस्था के बैनर तले सीडीएम रावत सहित हेलीकॉप्टर क्रेश दुर्घटना एंव कश्मीर पुलिस के हुवे शहीद जवानों को श्रदांजली अर्पित की गई।
सावधान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज शहीद दिवस के मौके पर हेलीकॉप्टर क्रेश एंव गत दिनों जम्मू कश्मीर में हुवे आंतकी हमले में शहीद हुवे पुलिसकर्मियों को याद कर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए एंव कहा कि गत दिनों हुवे हादसे में देश के कई वीर शहीद हो गए जो देशवासियो के लिये काफी दुखद रहा पूरे देश में शोक की लहर चल पड़ी थी। ऐसे वीर शहीदों को समय समय पर याद करना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
संस्था के सलीम भाटी, समाजसेवी सुनील बाठिया एंव बजरंग सोनी ने भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस पर हुवा आंतकी हमला घोर निंदनीय है इस हमले में हमने अपने 3 वीर सपूत पुलिसकर्मियों को खो दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता फ़िरोज भाटी ने श्रदांजली देते हुवे कहा कि आये दिन देश के वीर शहीद हो रहे है इस पर केंद्र सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए साथ ही युवा वर्ग को इन शहीदों से सीख लेनी चाहिए साथ ही बीकानेर के जाए जन्मे वीर शहीदों के नाम से ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों एंव सरकारी आवासीय कॉलोनी बसानी चाहिए।
इनके अलावा इस श्रदांजली सभा में प्रेम मामनानी, अनीश बागवान, प्रदीप सिंह शेखावत, सरदार गुरुचरण सिंह, देवेंद्र कश्यप, हिम्मत खुराव, प्रेम प्रजापत, ताराचंद सोनी, मनोज मोदी, मुन्ना भिंड, मनोज सोनी, चंद्र सिंह भदौरिया, सरदार
प्रदीप सिंह, खेमचंद, राजा सांसी सहित काफी लोग मौजूद रहे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...