खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
एक वर्ष के लिए शपथ आयुक्त नियुक्त होंगे, प्रार्थना पत्र आमंत्रित
शपथ आयुक्तों की नियुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र आमंत्रित
बीकानेर,14 दिसंबर। जिला मुख्यालय, उपखंड मुख्यालय एवं उप तहसील मुख्यालयों पर राजस्व न्यायालय हेतु राजस्व मंडल राजस्थान के लिए शपथ आयुक्तों की नियुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शपथ आयुक्तों की नियुक्ति 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के लिए की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक ने बताया कि प्रार्थना पत्र जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित उप विधि परामर्शी कार्यालय तथा अध्यक्ष बार एसोसिएशन में प्रस्तुत किए जा सकते है। वही उपखंड मुख्यालय पर संबंधित उपखंड अधिकारी तथा उप तहसील मुख्यालय पर संबंधित नायब तहसीलदार (राजस्व) को 24 दिसंबर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र में अभिभाषक का नाम,जन्म तिथि, एनरोलमेंट नंबर एवं किस स्थान पर शपथ आयुक्त बनना चाहते हैं, उस मुख्यालय का नाम आदि का स्पष्ट उल्लेख किया जाना आवश्यक होगा तथा प्रार्थना पत्र के साथ एनरोलमेंट नंबर की साफ फोटो प्रति लगाना आवश्यक होगा। अपूर्ण प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...