खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
कैलेंडर : 2022 फरवरी में 30 - 31 अंकित देख चौंकना मत, आधे से ज्यादा साल छुट्टियों में बीतेगा
कैलेंडर अब नई तकनीक से छपने लगे हैं। इसके तहत तिथियों का कोई भी खाना या वर्ग खाली नहीं छोड़ा जा रहा। अगले अथवा पिछले महीने की तारीख से खाली वर्ग को भर दिया जाता है। इससे फरवरी के महीने में भी 30- 31 तारीख अंकित दिखाई दे रही है। लेकिन चौकने की बात नहीं है...।
वर्ष 2022 के राजस्थान सरकार के कैलेंडर पर सरसरी नजर डालेंगे तो पाएंगे कि करीब करीब आधे वर्ष से अधिक वर्ष छुट्टियों में बीत रहा है। इसके अलावा कुछ ऐसी छुट्टियां भी है जिन के सहयोग से रविवार और शनिवार की छुट्टियां मिलकर सरकारी कर्मचारियों को अधिक आनंद दायक लगेगी।
वायरल 👇
सरकारी कर्मचारियों (Government employees) को अगले वर्ष यानी 2022 में 31 सार्वजनिक अवकाश और 21 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे. होली पर चार तो दीपावली पर 5 दिन का अवकाश मिलेगा।
इस कैलेंडर के तहत 8 बार ऐसा मौका आएगा, जब सोमवार या गुरुवार - शुक्रवार का अवकाश रहेगा, जिससे सरकारी कर्मियों को 1 साथ 3-4 अवकाश मिलेगा।
होली गुरुवार और धुलंडी शुक्रवार को होने की स्थिति में चार तो लक्ष्मी पूजन सोमवार और गोवर्धन पूजन मंगलवार और भाई दूज बुधवार को होने की स्थिति में पांच दिन की छुट्टी मिलेगी।
शनिवार रविवार के दिन आई सरकारी छुट्टी
जबकि 7 ऐसे मौके आये हैं, जब सरकारी छुट्टी शनिवार रविवार के दिन आई है।
इसके अलावा 15 अप्रैल गुड फ्राइडे शुक्रवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार, 19 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 5 सितंबर को रामदेव और तेजा दशमी शुक्रवार, 26 सितंबर को नवरात्र स्थापना सोमवार, 3 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी सोमवार, 24 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन और 25 अक्टूबर गोवर्धन पूजन और 26 अक्टूबर भाई दूज का अवकाश है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...