खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
बीकानेर में सर्दी बढ़ेगी : हो सकता 17 से 20 दिसंबर न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिसे
कृषि अनुसंधान केंद्र बीकानेर स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना प्रभारी डॉ नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि बीकानेर जिले में 17 से 20 दिसंबर की अवधि में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है इस दौरान जिले में शीत लहर चलने और पाला पड़ने की संभावना भी है। केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान डॉ शीशराम यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सरसों की फसल में इस समय फुल आने की अवस्था है जो पाले से सर्वाधिक प्रभावित हो सकती है। डॉ यादव ने कहा कि फसलों को विपरीत परिस्थितियों से बचाने के लिए खेत में हल्की सिंचाई करें या 0.1 % व्यापारिक ग्रेड के गंधक के अम्ल का छिड़काव करें और बगीचे में 1 या 2 साल की आयु के नए लगाए पौधों को बचाने के लिए कि पुराने टाँट-बोरी या अन्य उपलब्ध सामग्री से ढक कर के रखें । पशुधन को शीतलहर से बचाने के लिए उनके आहार में बांट और खनिज मिश्रण की मात्रा दें और रात्रि के एवं प्रातः काल के समय सुरक्षित स्थान पर रखें।
#गांधीजी, #Covid-19, #Bikaner, #Latest, #cinema, #history, #mgsu,
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...