खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
अभिनेत्री कंगना रनोत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
बीकानेर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि आज कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर के गंगाशहर थाना अधिकारी से मिलकर फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्द करवाने की मांग की जैसे कंगना रनौत मैं हमारी आजादी के बारे में अपशब्द बोले हैं इसलिए इस पर देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना प्रधोगिक विभाग) प्रदेश सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने कहा
अभिनेत्री कंगना रनोत को पदम श्री भीख में मिल सकता है पर देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने खून और प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद करवाया। व कंगना रनौत को दिया गया पद्म पुरस्कार तुरंत वापस लेना चाहिए. इस तरह के पुरस्कार देने से पहले मानसिक मनोचिकित्सीय मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे व्यक्ति राष्ट्र और उसके नायकों का अपमान न कर सके । आज के इस कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में शहर सचिव मनोज चोधरी, ( कांग्रेस सुप्रोवि) प्रदेश सदस्य जयदीपसिंह जावा, सेवादल के उपाध्यक्ष विशनाराम सियाग, हंसराज बिश्नोई, रूपाराम गोदारा सहित अन्य ने विरोध स्वरूप मुकदमा दर्ज की मांग की।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...