खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
बिगड़ रहे हालात: कोरोना महामारी का
केंद्र बना... , डब्ल्यूएचओ ने चेताया
पेरिस। यूरोप में एक बार फिर कोरोना महामारी का एपिसेंटर बन गया है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि यूरोपीय देशों में पिछले सप्ताह कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार किसी हफ्ते में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान लगभग 20 लाख मामले सामने आए और लगभग 27 हजार लोगों की मौत भी हुई। चीन और अमेरिका में भी कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रॉस घेब्रेयेसस ने कहा है कि यूरोप में हाल ही में कोरोना वायरस से 27 हजार लोगों की मौत होना बड़ा मामला है। यह पिछले सप्ताह दुनिया में सभी कोविड-19 से हुई आधी से अधिक मौतें हैं। उन्होंने कहा, कोविड-19 मामले न केवल पूर्वी यूरोप में कम टीकाकरण दर वाले देशों में बढ़ रहे हैं, बल्कि पश्चिमी यूरोप में दुनिया के कुछ उच्चतम टीकाकरण दर वाले देशों में भी बढ़ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 7 नवंबर में यूरोपीय क्षेत्र ने 19,49,419 नए मामले दर्ज किए, जिसमें नए सप्ताह 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उधर, चीन में भी महामारी का प्रसार जारी है। यहां 21 प्रांतों में संक्रमण फैल गया है। रूस और कनाडा में भी हालात बेहद खराब हैं। अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में 2,000 के करीब मौतें कोरोना से हुई हैं।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...