खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
देहात कांग्रेस, कमेटी ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का अभिनन्दन किया
देहात कांग्रेस, कमेटी द्वारा परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का आज स्थानीय नरेन्द्र भवन में स्वागत व अभिनन्दन किया गया। वरिष्ठ काँग्रेस नेता व देहात काँग्रेस के उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक, मालचन्द कसवां, सेवादल के वरिष्ट नेता नरसिंहदास व्यास, राजीवगांधी विचार मंच के अध्यक्ष रूपाराम चौधरी, नारायण सिंह चारण, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के महामंत्री डॉ. निरजा हैदर बेग ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन व स्वागत किया।
इसके बाद सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता नित्यानन्द पारीक, मालचन्द कसवां, नरसिंहदास व्यास, डॉ मिरजा हैदर बेग उपस्थित रहे। बाद में उन्होंने मिलकर परिवहन मंत्री से मिलकर उनको बीकानेर में बिगड़ी यातायात की व्यवस्था के बारे में जानकारी देकर मांग की कि बीकानेर शहर आबादी के हिसाब से निरन्तर बढ रहा है। ऐसे में कोटगेट के प्रत्येक रास्ते पर व रानी बाजार और विभिन्न प्रमुख चोराहों पर यातायात नियंत्रण के लिये मुकम्मल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से की जावे। उन्होंने बताया कि प्रमुख समस्या रेलवे फाटक बन्द हो जाने पर कोटगेट के दोनो फाटकों पर भीड़ जमा होने के कारण यातायात घण्टों तक प्रभावित रहता है। ऐसे में उन चौराहों पर ट्रैफिक कन्ट्रोल व्यवस्था नियमित तौर पर नहीं की जा रही है। उन पर व्यवस्था सुचारू रूप से की जावे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...