खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
महिलाओं को अपर जिला न्यायाधीश ने दी विधिक जानकारी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय) जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोज कुमार गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश), बीकानेर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके मूलभूत एवं विधिक अधिकारों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता चतुर्भुज सारस्वत ने महिलाओं में जन जागृति लाने के तरीकों को बताते हुए महिला शिक्षा के बारे में अवगत कराया, इसके अतिरिक्त महिला अधिकारिता, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रथा, महिलाओं को भरण पोषण अधिनियम, सम्पति का अधिकार तथा नालसा की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महिलाओं को विधिक जानकारी प्रदान की व पैनल अधिवक्ता मनोज सुरोलिया ने महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार से निवारण के महत्वूपर्ण अधिनियमों के बारे में जानकारी दी तथा आगामी दिवस दिनांक 11.12.2021 को आयोजित होने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...