खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
भारत में कोरोना : मौत के आंकड़े बढ़ा रहे आशंका, एक्टिव केस में राहत
भारत में कोरोना संक्रमितों के नए केस भले ही कम दर्ज हो रहे हों मगर दूसरे आंकड़ों से आशंकाएं बढ़ रही हैं। मौत के आंकड़े अभी भी खतरे को इंगित कर रहे वाले हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी 500 से अधिक मौतें दर्ज की गई। इस अवधि में कुल 555 लोगों की मौतें भी हुई हैं।
जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 11850 नए केस की रिपोर्ट है।
बात राहत की है कि एक्टिव केस बीते 274 दिनों के न्यूनतम आंकड़ों में दर्ज हुए हैं बता दें कि अभी देश में एक्टिव केसों की संख्या 136308 है।
बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के नए 11,850 केस दर्ज होने बाद इनकी कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। जबकि एक्टिव यानी उपचाररत संक्रमित आंकड़ा घटकर 1,36,308 पर आ गया है। यह बीते 274 दिनों का कम से कम आंकड़ा है। ऐसी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से सामने आईं।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...