खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
पेट्रोल : बीकानेर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा पत्र
शराब, तम्बाकू, गुटखे और सभी तरह की सिगरेट और बीड़ी पर बढ़ा दो टैक्स
विषय- अपनी जननायक की छवि के अनुरूप पेट्रोल डीजल के दामों पर निर्णय बाबत
मान्यवर
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि आप सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक बेहतरीन जननेता जननायक के रूप में जाने जाते है और आमजन आपसे हमेशा न्याय की उम्मीद करता है माना की कोरोना काल के कारण सरकार को जबरदस्त राजस्व की कमी का सामना करना पड़ रहा है और जनता के कार्यो के लिए जरूरत के संसाधनों को जुटाने के लिए राजस्व भी होना आवश्यक है।
मान्यवर
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आपसे आग्रह है कि आप यथा शीघ्र डीजल और पेट्रोल के दामो पर वेट घटाकर आमजन को राहत देवे क्योकि डीजल और पेट्रोल की बढ़ी दरो का असर आमजन के जीवन की रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ा है।
सरकार के राजस्व के लिए मेरे पास एक सुझाव है जो आपको इस पत्र के माध्यम से प्रेषित कर रहा हूं।
शराब, देशी और अंग्रेजी दोनों
जर्दा तम्बाकू और सभी प्रकार के गुटखे सभी तरह की सिगरेट और बीड़ी
इन उत्पादों पर राज्य सरकार दुगुने से तिगुने या और अधिक जितना अधिक से अधिक हो वेट टेक्स बढ़ाकर राजस्व कोटा पूरा करे क्योकि ये आम जरूरत के नही विलासिता के उत्पाद है और इनसे जिंदगी बेहतर नही होती
आशा है प्रदेश के आमजन की भावनाओ के अनुरूप आप निर्णय करके तत्काल प्रभाव से डीजल और पेट्रोल में वेट के प्रतिसत को कम करेंगे।
- नितिन वत्सस
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...