खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
Accident 25 यात्रियों भरी बस से टैंकर टकराया, आग, आठ की मौत
बाड़मेर राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि गलत दिशा से आए टैंकर की वजह से हादसा हुआ।
दुर्घटना बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर हुई। बुधवार को यहां एक निजी बस और टैंकर की भीषण टक्कर की वजह से टैंकर व बस में आग लग गई। जिससे आठ लोगों के जिंदा जलने की खबर है। कहा जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
वायरल खबरों में एसपी दीपक भार्गव के हवाले से हादसे की जानकारी है। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बस 25 लोग सवार थे
बस में 25 लोग सवार थे। टक्कर के बाद बस आग की चपेट में आ गई और सवार लोग बस में ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकले।
हादसे की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच हाईवे पर लंबा जाम लग गया।। वहां पुलिसबल तैनात है।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...