खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
मौलाना आजाद की शिक्षाओं का अनुसरण करें
-अब्दुल रऊफ राठौड़
बीकानेर । महान स्वतंत्रता सेनानी व स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 133 वीं जयंती पर ऑल इंडिया मुस्लिम यूथ ऑर्गेनाइजेशन व सोशल प्रोगेसिव सोसायटी के द्वारा सयुंक्त रूप से मौलाना आजाद की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर यूथ ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ राठौड़ ने मौलाना आज़ाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप महान योद्धा व क्रांतिकारी के साथ साथ विद्वान लेखक एवं साहित्यकार भी थे । आपने जंगे आजादी की अलख आम जन तक पहुंचाने के लिए कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं का संपादन किया । आपकी निष्पक्ष व ईमानदार छवि के कारण आप राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए । आजादी आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के लोगों में आपका नाम आज भी बड़े आदर भाव से लिया जाता है । राठौड़ ने कहा वर्तमान समय में हम सभी मिलकर मौलाना आजाद की शिक्षाओं व उसूलों को अपने जीवन में लागू कर भारत को विश्व की अग्रिम देशों की सूची में शामिल होने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं ।
इस मौके पर सोशल प्रोगेसिव सोसायटी के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने उन पत्रों एवं समाचार पत्रों का उल्लेख किया जो जंगे आजादी में अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई में प्रकाशित हुए थे । आपने कहा देश के बंटवारे का सर्वप्रथम विरोध आप ही ने किया था । आपके सरल सादगी व शिक्षा के प्रति लगाव को देखते हुए देश की पहली सरकार में आपको शिक्षा मंत्री बनाया गया ।
राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित सुश्री समीरा परवीन ने अपनी बात रखते हुए कहा सरकार ने आज के दिन को शिक्षा दिवस घोषित कर रखा है । परंतु केंद्र व राज्य सरकारें यहां तक कि स्थानीय प्रशासन भी शिक्षा दिवस पर किसी प्रकार का बड़ा आयोजन नहीं करता । भारत सरकार को देशभर में निशुल्क शिक्षा अभियान के लिये संसद में विशेष अध्यादेश पारित करना चाहिए । ऐसा होने से ही आज़ादी के सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी ।
इस मौके पर संजय जनागल ,मुफ़्ती सद्दाम हुसैन, सैयद मोहम्मद साबिर, इमरोज नदीम, मोहम्मद आरिफ, कमल किशोर , मोहम्मद अकरम सिद्दीकी, हनुमान राम, आबिद अली, मुस्लिम नागोरी, आदि ने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन अरमान नदीम ने किया ।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...