खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
अध्यापिका का अनशन जारी, कलेक्टर का पुतला फूंका
बीकानेर । कोलायत के राजकीय स्कूल में प्रधानाध्यापक व स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीते पखवाड़े भर से कलक्टरी के बाहर अनशन और धरने पर बैठी अध्यापिका ने शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कर कराते हुए गुरूवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता का पुतला फूंका । शिक्षिका ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड खुर्दबुर्द करने व फर्जी हस्ताक्षर करवाने तथा उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने वाले प्रधानाध्यापक टीकू मेघवाल रा.उ.प्रा.वि.रेलवे लाइन, कोलायत व प्रधानाध्यापक के पक्ष में फर्जी बयान देने वाले स्कूल स्टाफ राजेश मेघवाल, कमला मेघवाल,
संतोष बिश्नोई व ज्ञान प्रकार मिश्रा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही व प्रधानाध्यापक को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले रा.उ.मा.वि श्रीकोलायत पीईईओ संदीप गौड़ के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन आज तक जारी है, जिसको 31 दिन बीत गए। परंतु प्रशासन उसकी मांग पर सुनवाई
नहीं कर रहा। शिक्षिका ने बताया कि उसकी तबीयत दिनोंदिन खराब होती जा रही है, लेकिन प्रशासन नींद में सोया हुआ है। शिक्षिका ने बताया कि वह पिछले एक माह से कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी है, परंतु कलक्टर नमित मेहता ने उसकी मांग को सुनना जायज नहीं समझा, इसलिए आज उनका पुतला फूंका गया। शिक्षिका ने बताया कलक्टर ने सुनवाई नहीं की तो फिर से उनका पुतला फूंका जायेगा।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...