खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
बीकानेर में वैज्ञानिकों ने किया खेतों का भ्रमण
कृषि विज्ञान केंद्र लूणकरणसर के वैज्ञानिकों द्वारा आज खाजूवाला तहसील के 17kyd गांव में किसानों के खेतों का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर केन्द्र द्वारा समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत प्रदर्शित की गई मूंग की जीएम 07 किस्म का प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 21 किसानों ने भाग लिया । किसानों ने बताया कि मूंग की यह किस्म सिंचित क्षेत्र के लिए बेहद लाभकारी है तथा एक साथ पकती है। साथ ही इसमें प्रति फली मूंग के दानों की संख्या 8-10 पाई गई और फली का आकार भी अन्य किस्मों की अपेक्षा अधिक पाया गया। प्रदर्शित की गई मूंग की किस्म के प्रदर्शन की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचने के उद्देश्य से यह प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया । इसके साथ ही केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ डॉ नवल किशोर ने एक असंस्थागत प्रशिक्षण भी आयोजित किया जिसमें उन्होंने रबी मौसम की सब्जियों की वैज्ञानिक खेती के विषय में जानकारी दी। इसमें unhone आगामी रबी मौसम में लगने वाली गोभी वर्गीय सब्जियाँ, पालक, मेथी, मूली, गाजर, प्याज़ आदि की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया । साथ ही फसलों में बीजोपचार और जैविक खादों को तैयार करने की विधि के विषय में विस्तृत चर्चा हुई । डॉ नवल किशोर ने सभी किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों से आगे भी जुड़े रहकर तकनीकी जानकारियां प्राप्त करने का आह्वाहन किया ।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...