खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
ये रेलसेवाऐं अपने निर्धारित स्टेशन को छोड़कर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
ये रेलसेवाऐं अपने निर्धारित स्टेशन को छोड़कर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा बैंगलूरू मण्डल पर यलहंका-पेनुकोंन्डा रेलखण्ड के मध्य हिंदुपुर स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण प्री नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी:-
1. गाडी संख्या 02976, जयपुर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा जो दिनाक 15.11.2021 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्टेषन अनंतपुर, धर्मवरम्, हिंदुपुर व बेगलूरू कैंट स्टेशनों को छोड़कर परिवर्तित मार्ग वाया गुंतकल-बल्लारि-चिक्कजाजूर- अर्सिकेरे-तूमकूर होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 02975, मैसूरू-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनाक 18.11.2021 व 20.11.2021 को मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्टेषन बैगलूरू कैंट, हिंदुपुर, धर्मवरम् व अनंतपुर स्टेशनों को छोड़कर परिवर्तित मार्ग वाया तूमकूर-अर्सिकेरे-चिक्कजाजूर -बल्लारि-गुंतकल होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 06533, जोधपुर-बैगलूरू स्पेशल रेलसेवा जो दिनाक 17.11.2021 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्टेषन गुंतकल, अनंतपुर, धर्मवरम् व हिंदुपुर स्टेशनों को छोड़कर परिवर्तित मार्ग वाया बल्लारि-चिक्कजाजूर- अर्सिकेरे-तूमकूर-यशवन्तपुर होकर संचालित होगी।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...