खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बच्चों ने जानी डेयरी प्लाण्ट की कार्य प्रणाली
👇
*सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके* ।
*शरण्ये त्रयम्ब्के गौरी नारायणी नमो स्तुते*।।
आपको शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.....
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
बच्चों ने जानी डेयरी प्लाण्ट की कार्य प्रणाली
बीकानेर। नवरात्र स्थापना के प्रथम दिन आरएलजी संस्थान के बच्चों ने डॉ. अर्पिता गुप्ता के निर्देशन में एक डेयरी के प्लाण्ट का भ्रमण किया।
डेयरी की तरफ से बच्चों को बताया गया कि स्वच्छता एवं हाईजीन का ध्यान रखा जाता है,
इसके साथ ही अगर खाद्य सुरक्षा व मिलावट का जो भयावह रूप आज हमारे सामने आ रहा है, अगर इसके बारे में जानकारी देने हेतु फूड सेफ्टी एक्ट से सम्बन्धित एक चैप्टर बच्चों की पढ़ाई मे ही शामिल कर दिया जाये तो निश्चित ही यह आगे आने वाली पीढ़ी को खाद्य गुणवत्ता परखने मे सहायक होगा |
डेयरी द्वारा इस क्षेत्र में किये जाने वाले अन्य प्रयासो के बारे मे व खाद्य सुरक्षा कानून सम्बंधित जानकारी भी दी गई |
डेयरी के उत्पाद को बनाने की प्रक्रिया भी समझाई गई | बच्चों ने डेयरी में दूध के गांवो मे इकठ्ठा होने पर उसकी जांच के तौर तरीकों के बारे में जानकारी ली तथा आगे इसके प्रोसेस होने तथा अन्य उत्पाद बनने की सारी प्रक्रिया को देखा व समझा। दूध के अलावा किस तरह दही, छाछ-लस्सी, पनीर, घी, मक्खन, स्क्मि मिल्क पाउडर, पेड़ा, रसगुल्ला, राजभोग व अन्य मिठाईयों का निर्माण हाईजनिक तरीके से किया जाता है इसके बारे में जानकारियां प्राप्त की।
बच्चों ने अपने मन में उमड़ रहे बालसुलभ प्रश्नों को रखा जिसका डेयरी प्रबन्धकों द्वारा जवाब देकर सन्तुष्ट किया गया। बच्चों ने मातारानी के जयकारे लगाकर वहां से विदा ली।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...