खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बीकानेर : ट्रॉमा सेंटर और अस्थिरोग विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ बी एल खाजोटिया का अभिनन्दन
👇
✍🏻
बीकानेर : ट्रॉमा सेंटर और अस्थिरोग विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ बी एल खाजोटिया का अभिनन्दन
डॉ खाजोटिया ने कहा कि सबके सहयोग से हमे ट्रॉमा सेंटर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है
बीकानेर 6 अक्टूबर । पी0बी0एम0 ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ0 बी0 एल0 खाजोटिया के अस्थिरोग विभागाध्यक्ष बनने के उपलक्ष में विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभिनन्दन किया गया । कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ0 बी0 एल0 चोपड़ा का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षकों, चिकित्सा अधिकारियों, रेजिडेंट्स चिकित्सको, नर्सिंग स्टाफ के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भावभीना स्वागत किया ।
कार्यक्रम में डॉ0 बी0 एल0 खाजोटिया ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर और अस्थिरोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से हमे ट्रॉमा सेंटर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है । डॉ0 बी0 एल0 चोपड़ा ने विभागाध्यक्ष के रूप में अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियो को साझा किया । उन्होंने अस्थिरोग विभाग में हर प्रकार के सहयोग देने का भरोसा दिलाया ।
समाजसेवी श्योदान सिंह ने कहा कि डॉ0 खाजोटिया मरीज़ों के प्रति संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक है । शब्दरंग संस्थान के संयोजक अशफ़ाक़ क़ादरी ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में डॉ0 खाजोटिया ओर डॉ0 चोपड़ा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में खत्री मोदी समाज के दिनेश मोदी सहित गणमान्यजन ने डॉ खाजोटिया का स्वागत किया ।
कार्यक्रम में अस्थिरोग विभाग के डॉ0 आर0 पी0 लोहिया, डॉ0 सुरेंद्र चोपड़ा, डॉ0 अजय कपूर, ट्रॉमा सेंटर एनेस्थिया विभागाध्यक्ष डॉ0 अनिता पारीक, न्यूरोसर्जन डॉ0 कपिल पारीक, नर्सिंग अधीक्षक अनिता फ्लोरेंस सहित गणमान्यजन शामिल थे । कार्यक्रम का संचालन सीएमओ डॉ0 एल0 के कपिल ने किया ।











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...