खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बीकानेर : यहां वहां सीवरेज के काम पर ढोल में पोल
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
बीकानेर : यहां वहां सीवरेज के काम पर ढोल में पोल
बीकानेर : मुरलीधर व्यास कॉलोनी में 25 तारीख को टूटे हुए सीवर लाईन के ढक्कन को 27 तारीख को लगया ओर 30 तारीख को सीवर लाइन का ढक्कन वापस टूट गया इतनी घटिया सामग्री से सिविर लाइन के ढक्कन बनाये गए है पिछले 8 दिनों में कईबार नगर विकास न्यास को सूचित किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई
बीकानेर । सुजानदेसर
कीसूरज विहार कॉलोनी (व्यास जी की
बाड़ी) नई सीवरेज लाइन डालने में बड़ी
उदासीनता सामने आई है। यहां लगभग 2
फुट पाइप लाइन ही नहीं डाली गई जिसके
कारण अंदर पानी इकठ्ठा होता चला गया
और 5-6 माह तक पानी की मार से
अंदर बड़ा खड्डा बन गया। इसका पता
तब चला जब सड़क में पहले एक ट्रक
का पहिया और फिर ऊंट का पैर धंस
गया।
सूरज विहार कॉलोनी निवासीऔर इंडियन यूथ पावर की संयोजकश्रीमती लक्ष्मी तँवर ने बताया कि सूरजविहार में सीवरेज का काम गुजरात कीकंपनी द्वारा किया गया है लेकिन उन्होंनेघोर लापरवाही से अपने काम को अंजामदिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ
दिन पूर्व यहां एक ट्रक आया तो सीवरेज
की गलती के कारण हुई सड़क में थोथ
के कारण ट्रक का एक टायर धंस गया
ट्रक चालक बाल-बाल बचा। एकाएक
ट्रक एक तरफ झुकने से पास का एक
बिजली का खंभा नीचे जा गिरा। दैवयोग
से जिस तरफ का खंबा गिरा उस तरफ
ट्रक की बॉडी थी इसलिए बड़ा हादसा
होने से टल गया। कुछ दिन बाद एक
ऊंट गाड़ा सीवरेज में धंस गया जिसे
मोहल्ले वासियों की मदद से उसको
निकाला। सूरज विहार निवासी नरेंद्र व
इंडियन यूथ पावर के प्रदेश अध्यक्ष और
खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
अविनाश राठौड़ तथा शहर कांग्रेस कमेटी
के सचिव अदुल रहमान लोदरा ने माँग
की कि संबंधित फ़र्म के ठेकेदार
मुआवजा दें व इनके कार्य की निष्पक्ष
जाँच की जानी चाहिए।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...