खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
देखें वीडियो : कलक्ट्रेट पर तैनात आरएसी के जवानों से कांग्रेस कार्यकर्त्ता उलझे, दोनों ओर से हुई धक्का-मुक्की
गहलोत बोले...
शहर कांग्रेस नेताओं ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
👇
✍🏻
देखें वीडियो : कलक्ट्रेट पर तैनात आरएसी के जवानों से कांग्रेस कार्यकर्त्ता उलझे, दोनों ओर से हुई धक्का-मुक्की
गहलोत बोले...
शहर कांग्रेस नेताओं ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
जयपुर/बीकानेर 5 अक्टूबर 2021
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के मामले को लेकर प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में हल्ला बोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज सभी जिलों में धरने दिए जा रहे है। जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से पहले कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना देने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में मौन जुलूस निकाला जाना तय किया। इधर, बीकानेर में कांग्रेस नेता कलक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे, इस दौरान कलक्ट्रेट पर तैनात आरएसी के जवानों से कांग्रेस कार्यकर्त्ता उलझ गए। दोनों ओर से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत, मनोज चौधरी भी मौजूद रहे। वे भी जवानों से उलझे, लेकिन कुछ ही देर में मामला शांत हो गया। बाद में कांग्रेसजनों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
C P MEDIA









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...