खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बीकानेर में घूमता आईना : ढिंढोरा सफाई का, शहर में ढेर कचरे का
बाबूजी प्लाजा के आगे नाले से निकाला गया कचरा 2 दिन से नही उठा
👇
✍🏻
बीकानेर में घूमता आईना : ढिंढोरा सफाई का, शहर में ढेर कचरे का
बाबूजी प्लाजा के आगे नाले से निकाला गया कचरा 2 दिन से नही उठा
बीकानेर
बीकानेर में अच्छे कार्यों के लिए अपना नाम आगे बढ़ाने वालों को शहर के बहुतायत में आवाजाही के मशहूर स्थानों पर जमा कचरे के ढेर दिखाई नहीं देते। ऐसे ही लोगों में से कुछ लोग शहर में सफाई का ढिंढोरा भी पीटते हैं। शहर की सफाई के लिए बताते रहते हैं यह किया गया यह किया जाएगा। बावजूद इसके शहर में जहां कचरे के ढेर पड़े हैं वहां के निवासियों व उधर से गुजरने वाले लोगों पर क्या गुजरती है यह कोई उन परेशान लोगों से ही पूछे। ऐसे ही मशहूर और खूब आवाजाही वाले स्थानों में से एक है बाबूजी प्लाजा वाली सड़क। बाबूजी प्लाजा के आगे नाले से निकाला गया कचरा 2 दिन से नही उठा। इन 2 दिनों में से कुछ घंटे निकाल दिये जाएं तो भी 12-15 - 20 घंटों में कितने मच्छर वहां पर पनपे होंगे यह कौन बता सकता है। इससे इतर शहर इन दिनों डेंगू की चपेट में भी आता जा रहा है। और डेंगू के मच्छर ठहरे हुए पानी, साफ ठहरे हुए पानी और कचरे के ढेर पर पनपते हैं। यह खूब प्रचारित भी किया जाता रहा है। लेकिन शायद इस प्रचार को उन लोगों ने नहीं सुना जो शहर में सफाई का श्रेय लेना बखूबी जानते हैं।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...