खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
24 ग्रामीण महिलाओं के लिए असंस्थागत प्रशिक्षण आयोजित, शपथ दिलाई
👇
✍🏻
24 ग्रामीण महिलाओं के लिए असंस्थागत प्रशिक्षण आयोजित, शपथ दिलाई
कृषि विज्ञान केंद्र लूणकरणसर के वैज्ञानिकों द्वारा आज नकोदेसर गांव के किसानों के खेतों का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर केन्द्र द्वारा समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत प्रदर्शित की गई मोठ की आर एम ओ 2251 किस्म का प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 16 किसानों ने भाग लिया । केंद्र के मृदा वैज्ञानिक श्री भगवत सिंह ने बताया कि प्रदर्शित की गई मोठ की किस्म के प्रदर्शन की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचने के उद्देश्य से यह प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया । बागवानी विशेषज्ञ डॉ नवल किशोर के अनुसार किसानों ने बारानी और ट्यूबवेल सिंचित क्षेत्र के लिए इस किस्म को बेहतर पाया । इसके साथ ही ग्राम नकोदेसर में एक असंस्थागत प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया जिसमें केंद्र के मृदा वैज्ञानिक श्री भगवत सिंह ने आगामी रबी मौसम में सरसों की खेती की उन्नत तकनीक और आवश्यक पोषक तत्वों जैसे सल्फर के प्रयोग की जानकारी दी। बागवानी विशेषज्ञ डॉ नवल किशोर ने बीज उपचार के महत्व और विधि की जानकारी दी । तत्पश्चात केंद्र की वैज्ञानिक डॉ ऋचा पंत द्वारा गांव की 24 महिलाओं के लिए एक असंस्थागत प्रशिक्षण आयोजित किया जिसमें उन्होंने दैनिक एनीमिया की रोकथाम में आहार की भूमिका विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज खनिज तत्वों से भरपूर होते हैं जिनसे एनीमिया, कैल्शियम की कमी से होने वाली हड्डियों की परेशानी नहीं होती । तत्पश्चात केंद्र सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन उरमूल सेतु संस्थान के प्रांगण में किया गया । इस अवसर पर केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ ऋचा पंत ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने का आह्वाहन किया। साथ ही उन्होंने जैविक एवं अजैविक कचरे का पृथक पृथक निस्तारण कर पर्यावरण के प्रति सजग रहने का सुझाव किया। कार्यक्रम के अंत में उरमूल सेतु संस्थान के सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण करने और अपने आस पास स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई गई ।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...