खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ने रामदेवरा में किए समाधि के दर्शन, समिति के प्रतिनिधियों ने किया मंत्री का स्वागत देखें वीडियो
जातरूओं से कोरोना के चलते घर पर ही पूजा अर्चना करने की अपील की
जैसलमेर। खनन व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार की शाम को रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति के रावसा भोम सिंह, समन्दर सिंह, सरपंच आशु सिंह, माधु सिंह, नाथु सिंह, राणीदान सिंह, उप सरपंच खिव सिंह, सोहन सिंह, जसवंत सिंह, चन्दन सिंह आदि ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने श्रद्धालुओं से मिलकर अपील की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए वे सभी अपने घरों में रहकर ही पूजा-अर्चना करें। इसलिए अभी दर्शन करने के लिए बाहर नहीं निकले। उन्होंने पवित्र राम सरोवर तालाब का भी अवलोकन किया।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव का भादवा मेला प्रशासनिक रूप से स्थगित है वहीं बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से आगामी 7 से 17 सितंबर तक समाधि स्थल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...