खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
ऊर्जा मंत्री ने किया ट्रॉफी का अनावरण
बीकानेर, 4 सितंबर। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को बीकानेर ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्थान 2021 की ट्रॉफी का अनावरण शार्दूल क्लब ग्राउंड में किया। इस अवसर पर डॉ.कल्ला ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। इससे हमारा तन स्वस्थ और मन प्रसन्नचित रहता है। डॉ.कल्ला ने कहा कि आज खेलों के प्रति रूचि बढ़ी है। भारत ने ओलंपिक तथा पैराओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद भारत आज भी खेलों के मामले में अन्य देशों से काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान सीए रवि चूरा, सीए प्रशांत माहेश्वरी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर डॉ. कल्ला का स्वागत किया।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...