खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
हल्दीराम मूलचंद कार्डियक हॉस्पिटल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, नर्सिंग कर्मी श्रवण चाडी के इस कार्य को सराहा
*नर्सिंग कर्मी श्रवण चाडी ने अपने जन्मदिन पर किया पौधारोपण स्टाफ के साथ- हल्दीराम मूलचंद पीबीएम अस्पताल*
बीकानेर सामाजिक सरोकार का दायित्व हर इंसान को निभाना चाहिए सार्वजनिक हित में किया गया कार्य आपकी मन को प्रसन्न चित्त रखता है इन्हीं भावना के साथ हल्दीराम मूलचंद कार्डिक हॉस्पिटल पीबीएम के नर्सिंग सेवा में श्रवण चाडी ने अपने स्टाफ के साथ अपने जन्म दिवस के मौके पर हल्दीराम मूलचंद हॉस्पिटल के परिसर में छायादार औषधीय पौधे लगाएं पौधारोपण कार्यक्रम में डॉक्टर जय किशन सुथार और उनकी पूरी टीम ने परिसर क्षेत्र में पौधारोपण किया
पौधारोपण कार्यक्रम में सभी ने सहयोग किया उपस्थित पूरे स्टाफ ने 1-1 पौधा अपने हाथों से लगाया और उस पौधे की देखभाल का भी संकल्प लिया
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी इस अवसर पर संयोगवश उपस्थित हो गए शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने श्रवण चाडी को जन्मदिन की बधाई दी और जन्मदिन पर सार्वजनिक हित में पौधारोपण करने की सराहना की भंवर सिंह भाटी ने स्वयं अपने हाथों से एक पौधा लगाया और सभी के लिए संदेश दिया की इस प्रकार के अवसर पर सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल व सुरक्षा करनी चाहिए आज के इस कार्यक्रम में तकरीबन 80 पौधों का पौधारोपण किया... पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ जय किशन सुथार डॉ एल के कपिल हल्दीराम मूलचंद मैट्रेन साजिद सिस्टर मंगल सिंह जी अनीता फ्लोरेंस सुभाष चौहान भरत शर्मा नेक मोहम्मद व अन्य सभी मेल फीमेल नर्सिंग स्टाफ सम्मिलित रहे सभी ने श्रवण चाडी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ साथ पौधारोपण के कार्यक्रम की सराहना की ! वाट्सप ग्रुप (Our Birthday Celebration ) के द्वारा इस काम को ट्रॉमा सेंटर के नर्सिंग कर्मचारी मेवासिंह हिंदुस्तानी सेवक करते हैं।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...