खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
पौधारोपण कर खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन “भाया” ने बताई नंदी शालाओं के निर्माण की रूपरेखा
बीकानेर 4 सितम्बर 2021
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन “भाया” ने बताया कि राज्य में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर एक करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से नंदी शाला का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत 10 प्रतिशत अंशदान संबंधित संस्थान एवं 90 प्रतिशत अंशदान गोपालन विभाग द्वारा व्यय किया जाएगा। गोपालन मंत्री शुक्रवार को रविन्द्र रंगमचं बीकानेर में आयोजित संभाग स्तरीय गौशाला प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में गौशाला प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में गौशाला संचालकों की मांग पर छोटे पशुओं के लिए 16 से 20 रुपए एवं बड़े पशुओं के लिए 32 से 40 रुपए अनुदान स्वीकृत किया गया है गौशाला अनुदान के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल एवं ऑनलाइन किया गया है तथा प्रत्येक गौशाला में 200 गायों की सीमा को घटाकर 100 किया जा रहा है राज्य में नंदियों के संरक्षण के लिए 1 वर्ष में 9 माह का अनुदान तथा गौशालाओं के लिए 1 वर्ष में 6 माह के अनुदान की जगह 9 माह का अनुदान दिया जाएगा। राज्य में बीमार पशुओं के उपचार के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। गोपालन विभाग के निदेशक डॉ लाल सिंह ने कहा कि राज्य में गौशाला निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रूपय दिए जा रहे हैं उनके तहत केटल शेड, पानी की टंकी, व टीन शेड निर्माण चारदीवारी निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं 3 माह में राज्य में 328 करोड रुपए अनुदान गौशालाओं को दिया जाएगा। कार्याक्रम के विशिष्ट अतिथि भवंर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा जिले की गौशालाओं एवम् गौपालको की समस्याओं का निस्तारण शासन स्तर पर अतिशीघ्र करवाने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि गोविन्द मेघवाल, विधायक खाजूवाला द्वारा अकाल की स्थिति को देखते हुए गोपालक एवम् गौशालओं में संधारित गौवंश के भरण पोषण हेतु चारे की पर्याप्त उपलब्धता हेतु सहायता के लिए आश्वस्त किया । जिला कलक्टर एवम् जिला गोपालन सलाहकार समिति के अध्यक्ष नमित मेहता ने समस्त गौशाला संचालको को समय पर अनुदान सहायता राशि आवंटित होने के लिए प्रशासन एवम् विभाग की तरफ से सभी प्रकार की सहायता देने के लिए कहा। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत डॉ ओमप्रकाश किलानिया, संयुक्त निदेशक द्वारा एवम् धन्यवाद डॉ हुक्माराम, अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, बीकानेर द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश पारीक द्वारा किया गया ।
आज 4 सितंबर 2021 को गोवत्स बारस के पावन अवसर पर मेरा पशु चिकित्सालय मेरा अभिमान योजना के अंतर्गत बीकानेर गोशाला संघ द्वारा आज पशुपालन विभाग गोगा गेट स्थित सभा भवन के नवीनीकरण का लोकार्पण संवित विमर्शानंद महाराज शिव बाड़ी के पावन सानिध्य में मुख्य अतिथि गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर गोपालन निदेशक डॉक्टर लाल सिंह, अतिरिक्त निदेशक बीकानेर संभाग डॉक्टर हुकमाराम, व संयुक्त निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश किलानिया, के आतिथ्य में संयुक्त निदेशक कार्यालय में स्थित सभा भवन के नवीनीकरण के लोकार्पण में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गोपालन अधिकारी डॉ राजेंद्र स्वामी, डॉ कमल व्यास, डॉ राजेश हर्ष, डॉ राजेश पारीक, डॉ नरेश शर्मा, डॉ रमेश दाधीच, डॉ अनिल दाधीच, डॉ सुभाष जैन, आदि चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री के द्वारा गौशाला संघ की तरफ से संयुक्त निदेशक कार्यालय बीकानेर को सम्मानित किया गया, यह सम्मान बीकानेर के संयुक्त निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश किलानिया ने ग्रहण किया और गौशालाओं के साथ सुंदर समन्वय स्थापित करने के लिए बीकानेर संभाग की तरफ से गोपाल सिंह नाथावत को मंत्री व डॉ लाल सिंह के द्वारा सम्मानित करवाया गया।
इस अवसर पर संवित विमर्शानंद महाराज शिवबाड़ी ने कहा कि गोपालन विभाग द्वारा गौशालाओं के सहयोग से ही गाय को बचाने का बड़ा कार्य किया जा सकता है।
इस अवसर पर गोपालन मंत्री ने गौशाला संघ वह अन्य दानदाताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। भवन के लोकार्पण पर गोपालन मंत्री ने अपने निजी खर्च से ₹51000 देने की घोषणा की इस पर उपस्थित सभी गौशाला संचालकों ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह में गोपालन मंत्री व निदेशक गौपालन का स्वागत सूरजमालसिंह नीमराणा ने किया।
मंत्री ने संयुक्त निदेशक कार्यालय भवन परिसर में अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह लखासर, जगदीश सिंह शेखावत,विष्णु सारस्वत, सुनील रामावत, छैलू सिंह भाटी, सरवन सिंह राठौड़ बलदेवदास भदानी, पार्षद अनूप गहलोत, बैरीशालसिंह आदि गौशाला संचालक उपस्थित रहे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...