खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
रीट : एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए सभी अभ्यर्थियों हेतु रोडवेज की यात्रा निःशुल्क रहेगी
शिक्षा राज्यमंत्री ने ली रीट पर उच्च स्तरीय बैठक, परीक्षा आयोजन के सभी पक्षों पर हुई चर्चा
जयपुर, 3 सितंबर। शिक्षा संकुल में शुक्रवार को रीट परीक्षा के आयोजन के संबंध में शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक अयोजित की गई जिसमें परीक्षा आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। श्री डोटासरा ने कहा की लगभग 26 लाख अभ्यर्थी 4153 केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा देंगे। प्रत्येक ज़िले में परीक्षा आयोजन की व्यवस्था एक 8 सदस्य समिति करेगी जिसका नेतृत्व ज़िला कलेक्टर करेगें तथा जिसमे पुलिस अधीक्षक, ज़िला शिक्षा अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी आदि शामिल होगें। शिक्षा मंत्री ने कहा की अभ्यर्थियों को केंद्र का आवंटन कंप्यूटर आधारित होगा व महिलाओं तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को यथासंभव पास का केन्द्र दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए सभी अभ्यर्थियों हेतु रोडवेज की यात्रा निःशुल्क रहेगी जिसके लिए शीघ्र ही आदेश जारी कर दिए जायेंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पवन कुमार गोयल ने कहा कि परीक्षा का पुरी पारदर्शीता व सुरक्षा के साथ आयोजन विभाग की प्राथमिकता है। श्री गोयल ने कहा की हर केन्द्र पर थर्मल स्कैनिंग, मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग की उचित व्यवस्था की जाएगी तथा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रोडवेज व रेलवे आदि विभागों से उचित समन्वय करके अभ्यर्थियों हेतु अधिकतम सुगमता सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने साथ ही रीट परीक्षा हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव के नेतृत्व में पारदर्शिता समिति के निर्माण का भी अनुमोदन किया। बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सौरभ स्वामी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष श्री डी पी जारोली समेत गृह तथा परिवहन विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...