खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
शिक्षक दिवस के अवसर पर हरित रविवार का आयोजन
बीकानेर/5 सितंबर / गत रविवार से ग्रीन संकल्प के तहत चल रहे हरित रविवार आयोजन के तहत आज करनी नगर क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत 5 नीम के पौधे लगाए व उन्हें शिक्षक गण को समर्पित किया,इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप के सरल गंगा शिक्षण संस्थान की निदेशक सुमन जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक को विद्यार्थियों का मार्गदर्शक बताया व गुरु को ईश्वर से ऊपर बताया,ग्रीन संकल्प अभियान के हरित रविवार की सराहना करते हुए इस अभियान से विद्यार्थी वर्ग को जुड़ने का आह्वान किया व सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से सीखने की बात कही।इस अवसर पर ज्योति कुमारी,विजेंद्र सिंह, देवा राम,अर्पित चौधरी, मुरली शर्मा, निश्छल जोशी,कन्हैया लाल,विजय कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...