खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बाल भक्तों ने अभिषेक कर गणेशजी को श्रृंगारित किया
गणपति बप्पा मोरिया... से गूंजा दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर
देखें वीडियो
इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि कालीन जागरण किया जायेगा। 9 सितम्बर को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिये दो दिवसीय पंचकुण्डीय यज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 1151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जायेगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, कैलाश पारीक,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व पांच बुधवारों का गणपति की विशेष पूजाएं की जा रही है।
बीकानेर । दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में धार्मिक आयोजनों के तहत रविवार को बाल भक्तों द्वारा भगवान गणेश का विभिन्न तरल पदार्थ दूध,दही,पंचामृत, केसर,चीनी,शहद आदि से अभिषेक किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ गजानन के सम्मुख पूजा-आराधना की विधि संपन्न करवाई गई । इस बीच गणपति महाराज के जयकारे गूंजतेे रहे। श्रीआदि गणेश मंडल के गणेश भक्तों की सेवाओं से कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रात: 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व गाइडलाइन के मुताबिक रात्रि में जागरण प्रस्तावित है। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें भक्त मंडल के जाने-माने गायकों सहित स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। परंपरागत रूप से पांच बुधवारों को गणपति की विशेष पूजाएं भी की जाती है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...