खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता में 41 रचनाकारों ने समां बांधा
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता में 41 रचनाकारों ने समां बांधा
बीकानेर । राष्ट्रीय कवि
संगम के तत्वावधान में अखिल भारतीय
श्री राम काव्य मंच द्वारा आयोजित श्री राम
की महिमा, उदारता, शक्ति और शील-
सौन्दर्य का वर्णन करते हुए बीकानेर जिले
के 32 महिलाओं सहित 41 रचनाधर्मियों ने मर्यादा पुरुषोतम श्री राम के व्यक्तित्व-कृतित्व पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल की इला पारीक ने कहा कि बच्चियों ने श्री
राम के आदर्शों का भाव-विह्वल वर्णन अपनी रचनाओं में किया है। प्रमिला गंगल, मनीषा आर्य सोनी, हास्य-व्यंग्य कवि बाबूलाल छंगाणी व संजय पुरोहित ने रचनाओं के प्रस्तुतिकरण को सराहा। कार्यक्रम के जिला संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं, बच्चियों की उपस्थिति बता रही है कि सनातन धर्म के प्रति हम सचेत हैं। श्रीमती कृष्णा आचार्य ने बताया कि शीघ्र ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे प्रतिभागियों की घोषणा कर दी जाएगी। इन्हें सम्मान राशि के साथ सम्मानपत्र दिया जाएगा। बीकानेर इकाई की तरफ से सभी के प्रति आभार व्यंग्यकार डॉ.अजय जोशी ने ज्ञापित किया।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...