खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
कोविड-19 - देश में कोरोना संक्रमण
लगातार बढ़ रहा, सक्रिय मामले चार लाख पार
नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामले
लगातार बढ़ रहे हैं। सक्रिय मामले चार लाख को पार कर गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 5,903 की वृद्धि हुई
है। इस दौरान देश भर में कुल 42,618 नए मामले मिले हैं, जिनमें
से अकेले केरल से ही 29,322 केस हैं। इस दौरान 330 और
लोगों की जान भी गई है। इसमें भी केरल में 131 मौतें शामिल हैं।
ऐसा लग रहा है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़
गया है। देश में पांच राज्यों से कोरोना के 89.03 फीसद नए मामले
सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक केरल से 69.08 फीसद केस
हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह अपडेट किए गए
आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामले 4,05,681 हो गए हैं और
कुल मामलों की संख्या 3.30 करोड़ के करीब पहुंच गई है। अब
तक 4.40 लाख लोगों की जान भी जा चुकी है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...