खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
- ✍🏻yugpaksh
15 लाख रुपए में शूटर से करवाई
हत्या, मीटिंग में बैठे थे हत्यारे, चार गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर में
एनएचएआई के रिटायर्ड अधिकारी
की हत्या का राज खोलते हुए चार
आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर
लिया है। कंपनी के ही ठेकेदारों से 14
फुटओवर ब्रिज के डिजायन को लेकर
विवाद चल रहा था। हरियाणा से 15
लाख रुपए में शूटर बुलाकर हत्या
करवाई गई थी। हत्या के दिन ही
ठेकेदारों से विवाद और हरियाणा के
शूटरों से हत्या किए जाने की बात
प्रमुखता से कहीं थी। पुलिस कमिश्नर
आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि
करणदीप श्योराण (29) पुत्र राजेंद्र
श्योराण निवासी साकेत कालोनी
हिसार हाल किराएदार गुरूग्राम, नवीन
बिस्ला (31) पुत्र कर्मवीर निवासी
गांव उरलाना पानीपत हरियाणा,
विकास (33) पुत्र गजे सिंह निवासी
हिसार सिटी हाल किराएदार गुरूग्राम,
अमित नेहरा (26) पुत्र राजवीर नेहरा
निवासी आलमपुर भिवानी हरियाणा
हाल किराए गोल्फ सेक्टर 65 गुरूग्राम
हरियाणा को गिरफ्तार किया है। 26
अगस्त को आरके चावला निवासी
फरीदाबाद हरियाणा जयपुर में प्रोग्रेस
मीटिंग में शामिल होने के लिए आए
थे। मीटिंग के बाहर निकलते ही दो
युवकों ने फायर कर हत्या कर दी।
दोनों फरार हो गए। भागने के बाद
पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी
फुटेज खंगाले। काले रंग की फाच्यूर्नर
में भागते हुए दिखाई दिए। उनकी
पहचान नहीं हो सकी। तब पुलिस ने
कंपनी के ठेकेदारों और कर्मचारियों से
ही पूछताछ शुरू की।
मुख्य आरोपी करणदीप
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का मालिक
: गिरफ्तार करणदीप मुख्य आरोपी है
और मैसर्स ई 5 इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का
मालिक है। विकास देवंदा और नवीन
दोनों ही इंजीनियर है। ये करणदीप की
कंपनी में काम करते है। इन्होंने आपस
में ही बातचीत की। योजना बनाई कि
आरके चावला कंपनी के कार्यों में
काफी परेशान कर रहा है। इसके सबक
सिखाना होगा। तब 15 लाख रुपए में
दो शूटरों को सुपारी दी गई।
📎
yugpaksh
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...