खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
- युगपक्ष
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर से खबर : दो लोगों पर तेजाब से हमला, एक की आंखें प्रभावित, झुलसी हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
आपसी रंजिश में पिता-
पुत्र पर तेज़ाब फेंका
झुलसी हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती-देर रात की घटना से मची सनसनी
बीकानेर । उपनगर गंगाशहर में पिता पुत्र पर तेजाब
फेंकने की घटना से सनसनी फैल गई। देर रात तेजाब के
हमले में झुलसे पिता पुत्र को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया ।
सूत्रों के मुताबिक गोपेश्वर बस्ती निवासी बंशराज सिंह
राजपुरोहित व उसके पुत्र प्रद्युम्न पर तेजाब फेंका गया। प्रद्युम्न
की आंखों में तेजाब जाने की बात सामने आ रही है। उसके
सिर पर भी तेजाब से बाल झुलसे हैं। वहीं वंशराज पर तेज़ाब
के छींटे पड़े हैं। तेज़ाब फेंकने की खौफनाक घटना का
आरोप उसी मोहल्ले के गणेश सोनी पर लगाया जा रहा है।
पीडि़त पक्ष का कहना है कि आरोपी नशे की गोलियां खाता है।
नशे की हालत में दो साल पहले उसने वंशराज की गाड़ी के
कांच तोड़ दिए थे, उसका ओळभा दिये जाने पर तब से रंजिश
चली आ रही है।
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पीडि़त पक्ष का आरोप है कि करीब
एक साल पहले भी आरोपी ने वंशराज पर तेजाब फेंका था।
उस समय वह बाल बाल बच गया था। गौरतलब है कि राज्य
में तेज़ाब के विक्रय पर प्रतिबंध है इसके बावज़ूद गणेश कहां
से और कैसे तेज़ाब ले आया यह जाँच का विषय है। देर रात
समाचार लिखे जाने तक पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुँच गई थी और
बयान लिये जाने की कार्यवाही चल रही थी।
- युगपक्ष
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...