खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बेहतरीन गीतकार और आशुकवि थे पंडित भरत व्यास - डॉ. कल्ला
बीकानेर और उदयपुर अकादमी प्रकाशित करेंगी विशेषांक, निगम से पंडित भरत व्यास मार्ग घोषित करने का आह्वान
घोषणा का स्वागत: जोशी
बीकानेर, 4 जुलाई। प्रसिद्ध गीतकार पंडित भरत व्यास की पुण्यतिथि के अवसर पर कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
डॉ. कल्ला ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि पंडित भरत व्यास ने 'ओ पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े' और 'आ लौट के आजा मेरे मीत' जैसे अमर गीत लिखे, जो आज भी बेहद लोकप्रिय हैं।
डॉ. कल्ला ने कहा कि उन्होंने पंडित भरत व्यास को निकट से देखा। वह एक बेहतरीन आशु कवि थे। जब वे मंत्री बनकर मुंबई गए तो पंडित भरत व्यास ने उन पर भी हाथों-हाथ एक गीत लिख दिया। डॉ कल्ला ने कहा कि पंडित भरत व्यास की रचनाओं में मिठास था और साहित्य झलकता था।
उनकी स्मृतियों को चिरस्थाई रखने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर तथा राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की ओर से जनवरी में पंडित भरत व्यास की जयंती के अवसर पर विशेषांक प्रकाशित किए जाएंगे, जिससे पंडित भरत व्यास की स्मृति वर्षों तक बनी रहे। साथ ही उन्होंने बीकानेर नगर निगम का आह्वान किया कि नत्थूसर गेट से हरोलाई हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को पंडित भरत व्यास मार्ग घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने संगीत नाटक अकादमी गठित होने पर उदीयमान गीतकार को पंडित भरत व्यास के नाम से पुरस्कार दिए जाने की जानकारी भी दी।
डॉक्टर कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भी एक बार बीकानेर प्रवास के दौरान पंडित भरत व्यास की रचनाओं को सुना और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पंडित भरत व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख ले और अच्छे रचनाकार और साहित्यकार बने तथा बीकानेर की संगीत और साहित्य की परंपरा को आगे बढ़ाएं, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
*लाडले गीतकार भरत व्यास के नाम से अवार्ड की घोषणा का स्वागत: जोशी*
=========
बीकानेर/ 4 जुलाई/ हिन्दी-राजस्थानी भाषा के लोकप्रिय गीतकार पण्डित भरत व्यास की जयंती के अवसर पर कवि - कथाकार राजेन्द्र जोशी ने उन्हें नमन करते हुए राजस्थान के लाडले गीतकार को संवेदनशील गीतकार बताया ।
जोशी ने इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा एवं जनस्वास्थय ,कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी डी कल्ला द्वारा भरत व्यास के नाम से संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से अवार्ड की घोषणा किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है, जोशी ने कहा कि राज्य के कलाकारों के प्रति सरकार को कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए ।
बीकानेर नगर निगम द्वारा भरत व्यास के नाम से पार्क बनाये जाने की घोषणा के लिए महापौर श्रीमती शुशीला कंवर राजपुरोहित का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...