खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
कष्ट को अवसर मानें - डॉ बिस्सा
ई.सी.बी. में बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व बताने के उद्देश्य से इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ईसीबी) के इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) 3.0 तथा ट्रेड इनोवेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (टीआईएसपीएल) के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन टीआईएसपीएल के पेटेंट और ट्रेडमार्क वकील डॉ. रोहित जैन मुख्य आतिथ्य में हुआ. वेबिनार की मुख्य वक्ता टीआईएसपीएल की वरिष्ठ सहयोगी, श्रीमती मेघा खंडेलवाल ने आईपीआर योजनाओं, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, पेटेंट-फाइलिंग, डिजाइन थिंकिंग और आईपीआर उद्यमिता औरप्रवर्तन के पंजीकरण के प्रासंगिकता फॉर्म और पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वेबिनार का संचालन समन्वयक संदीप गुप्ता ने किया. वेबिनार की शुरुआत आईआईसी के निदेशक डॉ. राहुल राज चौधरी ने प्रतिभागियों का स्वागत कर किया. प्राचार्य डॉ.जयप्रकाश भामू ने प्रौद्योगिकी के युग में बौद्धिक संपदा की बढ़ती प्रासंगिकता के साथ व बौद्धिक संपदा से संबंधित प्रणालियों की भूमिका के बारे में बताया.
*ईसीबी में ग्रीन टेक्नोलॉजी विषयक कार्यशाला के चौथे दिन तनाव प्रबंधन व्याख्यान*
*कष्ट को अवसर मानें: डॉ. बिस्सा*
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में ग्रीन टेक्नोलॉजी विषयक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के चौथे दिन बतौर मुख्य वक्ता मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ. गौरव बिस्सा ने कहा कि अज्ञात का भय, असफल होने का भय और भीषण आलस्य मानसिक पक्षाघात को जन्म देता है. डॉ. बिस्सा ने वेंटिलेशन, टाइम मैनेजमेंट, स्विस चेज़ तकनीक, प्रभावी डेलिगेशन, मंकी मैनेजमेंट आदि से तनाव कम करने की युक्तियाँ बताई. उन्होंने रोचक प्रयोगों से समझाया कि तनाव सकारात्मक भी होता है. बिस्सा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सृजन होता है. संसार के सर्वोत्कृष्ट कार्य कष्टप्रद परिस्थितियों में ही हुए प्रतीत होते हैं।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...